पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में किया जाएगा कार्य : सूरज
गढ़वा के भाजपा अध्यक्ष सूरज सिंह ने कहा कि भाजपा ने गढ़वा जिले के छोटे कार्यकर्ताओं को काम करने का अवसर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के पेड़ मां के नाम पर मुहिम को गांवों में फैलाने का संकल्प लिया।...

गढ़वा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड राज्य के चेयरमैन सूरज सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने गढ़वा जिले के छोटे कार्यकर्ता को काम करने का मौका प्रदान किया है। यह भाजपा ही कर सकती है। अन्य परिवारवादी पार्टियां ऐसा नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम के मुहिम को राज्य के प्रत्येक गांव व टोलों में पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार के कार्यों को करने में दिनरात एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सभी की भागीदारी होनी चाहिए। बिना पेड़-पौधों के धरती पर जीवन संभव नहीं है।
उसके लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




