गढ़वा 80 प्रतिशत मतदाताओं का हो चुका है मैपिंग, तैयारियां तेज

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा

फोटो खरौंधी दो: एसआईआर को लेकर मंगलवार को खरौंधी प्रखंड मुख्यालय में बीएलओ के साथ बैठक करते बीडीओ रविंद्र कुमार

गढ़वा 80 प्रतिशत मतदाताओं का हो चुका है मैपिंग, तैयारियां तेज

गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड में अप्रैल महीने में प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गढ़वा में भी मतदाता सूची को अद्यतन और शुद्ध बनाने के उद्देश्य से जल्द ही बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अगले दस दिनों के भीतर प्रशिक्षण की तिथि घोषित कर दी जाएगी। उधर सदर एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि गढ़वा में लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य में मतदाताओं की मैपिंग और बूथवार आंकड़ों का अध्ययन किया जा रहा है। उसके तहत बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित आंकड़ों को अपडेट करने में जुटे हुए हैं।

प्रारंभिक स्तर पर मतदान केंद्रों के क्षेत्रफल, मतदाताओं की संख्या और नए आवासीय क्षेत्रों की जानकारी का आकलन किया जा रहा है, ताकि पुनरीक्षण कार्य व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने के बाद बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में दर्ज नामों की पुष्टि की जाएगी और यह देखा जाएगा कि संबंधित मतदाता उसी पते पर निवास कर रहा है या नहीं। साथ ही जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है या जो किसी अन्य स्थान पर स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं, उनके नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया भी की जाएगी। उसके अलावा दोहरे नाम वाले मतदाताओं की पहचान कर उन्हें भी सूची से हटाया जाएगा, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बन सके। अधिकारियों के अनुसार सत्यापन के दौरान मतदाताओं से कुछ आवश्यक दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख