Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsJharkhand Police Successfully Rescues Missing Children Ansh and Anshika
अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी पर खुशी

अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी पर खुशी

संक्षेप:

अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी पर खुशी डंडई, प्रतिनिधि। अंश और अंशिका की सकुशल

Jan 14, 2026 04:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

डंडई, प्रतिनिधि। अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी के बाद प्रखंड क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। उसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने झारखंड पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया है। समाजसेवी पंकज विश्वकर्मा ने कहा दोनों मासूमों की बरामदगी झारखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मासूमों की बरामदगी को लेकर झारखंड की पूरी पुलिस एक्शन मोड में आ गई थी। उसी की बदौलत अंश और अंशिका को रामगढ़ जिला से सकुशल बरामद किया गया है। समाजसेवी मोहम्मद हनीफ शेख ने कहा कि इस सफलता के लिए झारखंड पुलिस की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि अंश और अंशिका दोनों मासूम भाई और बहन को सकुशल बरामद कर झारखंड की पुलिस हर झारखंडी का दिल जीत लिया है। आकाशदीप ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी के अथक प्रयास से ही रांची जिला के धुर्वा से गुम दो मासूम बच्चे अंश और अंशिका को 13 दिन बाद बरामद करने में झारखंड पुलिस सफल रही है। समाजसेवी कन्हैया प्रजापति ने कहा कि हर पुलिस पदाधिकारी की कार्य प्रणाली में शामिल होता है वफादारी। अंश और अंशिका दोनों मासूम को सकुशल बरामद करने में झारखंड की पुलिस पूरी तरह वफादारी का काम किया है। उधर अंश और अंशिका की सकुशल बरामदगी की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि विभागीय निर्देश पर हम लोग भी अंश और अंशिका की खोजबीन को लेकर सक्रिय थे। अंश और अंशिका दोनों भाई-बहन की बरामदगी की सूचना जैसे ही मिली उसके बाद से हम लोगों ने भी राहत की सांस ली है।