बजट में खेल के विकास को मिलेगी गति
झारखंड सरकार ने खिलाड़ियों के विकास के लिए एक अच्छी बजट पेश की है। इस बजट से खिलाड़ियों को कई लाभ मिलेंगे, जिससे राज्य से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरेंगे। दुमका में स्टेडियम और गढ़वा में खेल विकास के लिए बजटीय प्रावधान किए गए हैं। यह बजट खिलाड़ियों के हित में है।

::बॉक्स::खेल एवं पर्यटन के विकास के लिए अच्छी बजट सरकार लाई है। बजट से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। आने वाले दिनों में झारखंड से अच्छे-अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे और राष्ट्रीय स्तर का प्रतिनिधित्व करेंगे। बजट में खिलाड़ियों के हितों का ख्याल रखा गया है। आलोक मिश्रा, सचिव ओलंपिक संघ ::बॉक्स::खेल के विकास के लिए किए गए बजटीय प्रावधान सराहनीय है। दुमका में स्टेडियम निर्माण, खेल गांव में फुटबॉल ग्राउंड का उन्नयन की स्वीकृति दी गई है । गढ़वा में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। देश स्तर पर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिलास्तर पर खेल के विकास के लिए बजटीय प्रावधान होना चाहिए था।
शैलेंद्र पाठक, अध्यक्ष ओलंपिक संघ ::बॉक्स::राज्य सरकार का बजट खिलाड़ियों के हित में है। अबकी बार अच्छी खासी बजट खेल के लिए लाया गया है। उससे प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे खेलने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार की बजट में खिलाड़ियों को नौकरी में मौका दिया है। ओम प्रकाश गुप्ता, खिलाड़ी ::राज्य सरकार की बजट खिलाड़ियों के हित में है। अबकी बार की बजट से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों के लिए यह सबसे अच्छा बजट है। राज्य सरकार की इस बजट से आने वाले दिनों में झारखंड से अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे। संतोष मिश्रा, पूर्व खिलाड़ी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


