Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsJharkhand Foundation Day Celebrations Morning Processions and Employment Initiatives
स्थापना दिवस पर उत्साहपूर्वक निकली प्रभातफेरी

स्थापना दिवस पर उत्साहपूर्वक निकली प्रभातफेरी

संक्षेप:

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायतों में प्रभात फेरी कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

Nov 11, 2025 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

धुरकी, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायतों में प्रभातफेरी कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। उक्त अवसर पर सुबह निकाली गई प्रभात फेरी में स्कूली बच्चे, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड पदाधिकारी व आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान लोगों ने वीर शहीदों को नमन किया। राज्य के विकास और समृद्धि के नारे लगाए। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विमल कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई। उसके बाद अधिकारियों ने झंडोत्तोलन किया। झारखंड राज्य की उपलब्धियों, संस्कृति, संसाधनों और विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर विशेष रोजगार दिवस का भी आयोजन किया गया। उसके अंतर्गत मनरेगा, पशुपालन, महिला समूह और स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को जानकारी दी गई। कई पात्र लाभुकों को रोजगार से जुड़ी स्वीकृतियां प्रदान की गईं। साथ ही सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। उसमें ग्रामीणों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। ग्राम सभाओं में गांव के विकास कार्यों की समीक्षा, नई योजनाओं का प्रस्ताव और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। महिलाओं और युवाओं ने भी अपने विचार रखे।