जेपीएससी की परीक्षा आज, 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा में झारखंड संयुक्त सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 29 परीक्षा केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी और सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। निषेधाज्ञा भी लागू की गई है ताकि परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण हो सके।

जेपीएससी की परीक्षा आज, 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी होंगे शामिल

गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के सफल और कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर जिलेभर में 29 केंद्र बनाए गये हैं। उनमें कुल 7622 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर 3 से अपराह्न 5 बजे तक होगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके उसके लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है। परीक्षा का बेहतर संचालन और कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है।

जिला प्रशासन के लिए निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा कराना बड़ी जिम्मेदारी है। परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी संबंधित पदाधिकारियों से झारखंड लोक सेवा आयोग के सभी नियमों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने की बात प्रशासन की ओर से कही गई है। सभी पर्यवेक्षक सह स्टेटिक दंडाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह परीक्षा तिथि को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुगमता पूर्वक संचालित कराने के लिए सभी तरह के कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सेंटर सुपरिटेंडेंट यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी ओर से कोई चूक न हो। साथ ही पुलिस पदाधिकारी अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगें। सभी पुलिसकर्मी व मौके पर तैनात पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी परीक्षार्थी किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ न ले जा सके।::बॉक्स::सभी परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू::गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उसी क्रम में सभी परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की गयी है। उक्त निषेधाज्ञा की शर्तें और प्रावधान दिनांक 19 अप्रैल रविवार को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक सभी परीक्षा केंद्रों और उनकी चहारदीवारी से 100 मीटर बाहरी परिधि तक लागू रहेंगे।सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर भी निषेधाज्ञा लागू रहेगा। इस दौरान निर्धारित परिधि के अंदर अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश, अनावश्यक आवागमन, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, हथियार एवं विस्फोटकों का प्रयोग, प्रदर्शन एवं नारेबाजी, प्रतिबंधित वस्तुओं और गैजेट को अंदर ले जाना सहित कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।