Jayashankar Pathak Takes Charge as New CO Prioritizes Work Progress and Transparency सीओ जयशंकर ने दिया योगदान, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsJayashankar Pathak Takes Charge as New CO Prioritizes Work Progress and Transparency

सीओ जयशंकर ने दिया योगदान

जयशंकर पाठक ने सोमवार को नए सीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यों को गति देने और सरकारी निर्देशों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया। सीओ ने बिचौलियागिरी और कमीशन खोरी को समाप्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 12 Aug 2025 12:30 AM
share Share
Follow Us on
सीओ जयशंकर ने दिया योगदान

डंडई। जयशंकर पाठक नए सीओ के रूप में सोमवार को योगदान दिया। प्रभारी सीओ सह बीडीओ देवलाल करमाली से उन्होंने पदभार ग्रहण किया। उक्त अवसर पर प्रधान लिपिक करीमन पन्ना दिलीप कुमार, अंचल निरीक्षक संतोष यादव, राजस्व कर्मचारी इंदेश्वर बैठा, वीरेंद्र महली के अलावा अन्य कर्मियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद सीओ ने अपने कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर सीओ ने कहा कि अंचल से जुड़े कार्यों को गति देना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विभाग से जुड़े सरकार का जो भी निर्देश प्राप्त होगा उसे प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा।

वहीं उन्होंने बताया कि अंचल में किसी भी तरह का बिचौलियागिरी व कमीशन खोरी नहीं चलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।