सहायक महानिरीक्षक ने नगर ऊंटारी कारा का किया निरीक्षण

Apr 04, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

संचालन पूर्व आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा नगर ऊंटारी में उपकारा का निरीक्षण करते जेल महानिरीक्षक तुषार गुप्ता व अन्य गढ़वा, प्रतिनिधि। जेल महानिरीक

सहायक महानिरीक्षक ने नगर ऊंटारी कारा का किया निरीक्षण

गढ़वा, प्रतिनिधि। जेल महानिरीक्षक तुषार गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को नगर ऊंटारी उप कारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया। यह टीम जेल आईजी सुदर्शन मंडल के निर्देश पर नगर ऊंटारी उपकारा जेल संचालन की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंची थी। महानिरीक्षक तुषार के नेतृत्व में टीम ने कारा परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही न्यूनतम आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जेल अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और जेल कर्मियों के साथ विस्तृत विमर्श किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जेल संचालन को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उक्त अवसर पर प्रोबेशन ऑफिसर चंद्रमौलि सिंह, सेक्शन ऑफिसर आशीष जायसवाल सहित मंडल कारा गढ़वा के संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।