उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को किया सम्मानित
भवनाथपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला पार्षद रंजनी शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है और यह सम्मान महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को जिला पार्षद रंजनी शर्मा ने सम्मानित किया। महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए माला पहना अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम भवनाथपुर प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका समूह की महिलाएं उपस्थित थीं। उक्त अवसर पर जिला परिषद सदस्य रंजनी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका को पहचान मिलना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति देता है। रंजनी ने प्रखंड के नौ पंचायतों से आई महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित की गई महिलाओं में एएनएम अंचला कुमारी, गुलाब खालको, संगीता देवी, रीना देवी, पूनम देवी, ललिता देवी, सुषमा देवी, साजदा खातून, कमला कुंवर, वेलसो देवी, रिंकी देवी, कौशल्या देवी, इंदु देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं। सम्मान पाने वाली महिलाओं ने कहा कि यह सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी और बेहतर करने का संकल्प लेती हैं। कार्यक्रम का संचालन एलसीआरपी रेखा कुमारी और सीएलएफ मैंनेजर रजंति कच्छप ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


