महिला दिवस पर महिला जनप्रतिनिधि व सफाईकर्मी किए गये सम्मानित

Mar 08, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

महिला दिवस पर महिला जनप्रतिनिधि व सफाईकर्मी किए गये सम्मानित फोटो संख्या दो: महिला

महिला दिवस पर महिला जनप्रतिनिधि व सफाईकर्मी किए गये सम्मानित

गढ़वा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को चिनिया रोड स्थित श्री शिवा रिसॉर्ट में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के बैनर तले महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करनेवाली महिलाओं और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। उसके बाद मंच पर मौजूद महिला जनप्रतिनिधियों और वार्ड पार्षदों को बुके, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी भी शामिल हुए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला जब शहर की महिला सफाईकर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली और संस्था के सदस्यों ने सफाईकर्मी महिलाओं के पांव धोकर उन्हें अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस सम्मान को पाकर कई महिलाएं भावुक हो गईं और उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर संस्था के सचिव ने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी शुरू से ही महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था महिला उत्पीड़न, दहेज हत्या, बाल विवाह और भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार जमीनी स्तर पर अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा करना समाज की जिम्मेदारी है।अगर किसी महिला को किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है तो वह संस्था के कार्यालय में आकर अपनी समस्या रख सकती है। संस्था हर संभव प्रयास कर महिलाओं को न्याय दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करेगी। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।हर क्षेत्र मे महिलाएं मनवा चुकी हैं लोहा: करुणारमना प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं शिक्षा, राजनीति, सामाजिक कार्य, प्रशासन और व्यवसाय जैसे सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे कभी भी अपने आप को पुरुषों से कम न समझें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।महिलाएं पहले से अधिक हो चुकी हैं सशक्त: दीपमालामेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला ने कहा कि आज की महिला पहले से अधिक जागरूक और सशक्त हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल 8 मार्च तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज को हर दिन महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि परिवार और समाज में महिलाओं को उचित सम्मान और सहयोग मिले तो वे अपने परिवार और समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।