अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया

Dec 05, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा में सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पेंटिंग, स्पीच, गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी और उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने सेवा और सहयोग की भावना से एक मजबूत दुनिया के निर्माण का संकल्प लिया।

अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया

गढ़वा, प्रतिनिधि। सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई के द्वारा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया। मौके पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेंन्टिंग, स्पीच, गीत, नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बिरेन्द्र पाण्डेय, डा. बिनोद द्विवेदी, प्रो. अखिलेश शुक्ला ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस हमें याद दिलाता है कि कैसे छोटे- छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव लाते हैं। एनएसएस के स्वयंसेवक इस बात के साक्षी हैं। हमलोग एनएसएस के साथ यह संकल्प लें कि हमसब मिलकर सेवा और सहयोग की भावना से एक मजबूत और समावेशी दुनिया का निर्माण करेंगे।

मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कहा कि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते हैं। मौके पर पेंटिंग के लिए सिमरन सोनी, प्राची कुमारी, रानी गुप्ता, आरती कुमारी, गायन के लिए लौकिक विश्वकर्मा, मौलिक विश्वकर्मा, आयुष केशरी, नृत्य के लिए रूबिला तिर्की, आरती कुमारी, मौलिक विश्वकर्मा, स्पीच के लिए रश्मि कुमारी, खुशी कुमारी, स्नेहा कुमारी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. भरत उपाध्याय ने किया। मौके पर डा. अरुण तिवारी, प्रो. निलम गुप्ता, प्रो किरण कुमारीगढ़वा: सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई के द्वारा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेंन्टिंग, स्पीच, गीत, नृत्य की प्रस्तुति दी जिन्हे मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;