Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsIntensive Vehicle Checking Campaign Launched by Police to Promote Traffic Safety
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का कटा चालान

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का कटा चालान

संक्षेप: फोटो धुरकी एक: वाहनों की जांच करती पुलिस पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में बुधवार को थाना क्षेत्र के विभ

Wed, 12 Nov 2025 04:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

धुरकी, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उस दौरान बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा पत्र और प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं थे उनके चालान काटे गए। साथ ही कई वाहन चालकों को मौके पर ही चेतावनी दी गई कि अगली बार नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसों पर नियंत्रण और आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना सभी की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। प्रशासन समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी और कहा कि लापरवाही से वाहन चलाना न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा है। मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वह वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।