वाहनों की हुई सघन जांच
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
कांडी में पुलिस ने एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया जिसमें बिना हेलमेट और कागजात के वाहनों की जांच की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि 13 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया है और जिला परिवहन पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

कांडी। पुलिस ने गुरुवार को कांडी में सघन वाहन जांच अभियान चलाई। बिना हेलमेट व कागजात के वाहनों की जांच की गयी। थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाए गए। उसमें 13 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया है। अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक खासकर दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट व बिना आवश्यक कागजात के घर से नही निकलें। अपनी सुरक्षा व सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट लगाना अनिवार्य है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


