नियमित परिश्रम से मिलेगी सफलता: अभिजीत

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो रंका एक: परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में छात्राओं को पढ़ाते इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम गुरुवार को इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम परियोजना कन्या उच्च विद्याल

नियमित परिश्रम से मिलेगी सफलता: अभिजीत

रंका, प्रतिनिधि। इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम गुरुवार को परियोजना कन्या उच्च विद्यालय पहुंचे। वहीं उन्होंने अध्ययनरत छात्राओं से पढ़ाई के अलावा सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय में लड़कियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। सफलता के लिए नियमित और कठिन परिश्रम की जरूरत है। मौके पर उन्होंने न सिर्फ विभिन्न विषयों को पढ़ाया बल्कि आत्मरक्षा के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा है। शिक्षित होंगे तभी परिवार, समाज और देश के प्रति समझ विकसित होगी। मौके पर उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत दसवीं की छात्राओं को गणित, अंग्रेजी, साइंस के विषय को लेकर समझाया।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर इन विषयों को थोड़ा कठिन माना जाता है लेकिन इन विषयों के प्रति रूचि रखने से यह आसान हो जाता है। उसे लेकर उन्होंने उदाहरण सहित छात्राओं को समझाया। छात्राओं ने ध्यानपूर्वक समझा और सवाल भी पूछे। सवालों का इंस्पेक्टर गौतम ने सहज और सरल तरीके से जवाब देते हुए समझाया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि स्कूल में विषयवार पढ़ाई होने के बाद घर में जाकर उनका नियमित अभ्यास करें। उसके बाद भी अगर किसी चैप्टर में परेशानी हो रही हो तो नि:संकोच स्कूल आकर शिक्षक से पूछें तभी आप आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूल आने या घर जाने के दौरान किसी तरह की परेशानी होती है या कोई परेशान करता है तो उसकी जानकारी तत्काल दें। पुलिस हमेशा मदद के लिए तैयार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।