
मंडल डैम के विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर किया स्थल निरीक्षण
संक्षेप: मंडल डैम के विस्थापितों के पुनर्वास के लिए प्रस्तावित वन भूमि का निरीक्षण किया गया। सीएफ, डीएसपी, और अन्य अधिकारियों ने विश्रामपुर और गोबरदाहा में निरीक्षण किया। स्थानीय लोग पुनर्वास के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। सीएफ ने बताया कि जमीन की रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है और आगे की कार्रवाई सरकार के निर्देश पर की जाएगी।
रंका, प्रतिनिधि। मंडल डैम के विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर प्रस्तावित वन भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया। उसी क्रम में गुरुवार को सीएफ प्रवेश कुमार अग्रवाल, डीएसपी रोहित रंजन सिंह, इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी, पलामू टाइगर के प्रजेश बोना, डीएफओ एबिन बेनी अब्राहम, रेंजर रामरतन पांडेय सहित अन्य ने स्थल निरीक्षण किया। रंका प्रखंड के विश्रामपुर और रमकंडा प्रखंड के गोबरदाहा में प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया गया। उधर उक्त गांवों के लोग विस्थापितों के वहां पुनर्वास को लेकर विरोध जता रहे हैं। उधर सीएफ ने बताया कि विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर संबंधित जमीन की रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है।

आगे सरकार के निर्देश के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




