
छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई का लिया जायजा, व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश
गुरुवार को एसडीओ रूद्र प्रताप, सीओ शिवपूजन तिवारी और थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की सफाई और जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सब्जी बाजार...
रंका, प्रतिनिधि। गुरुवार को एसडीओ रूद्र प्रताप के अलावा सीओ शिवपूजन तिवारी, थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उस दौरान कहा कि छठ पूजा समिति से मिलकर घाटों की साफ-सफाई कराई जाएगी। घाटों की सफाई के अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं भी दुरूस्त की जाएगी। उसके अलावा सब्जी बाजार परिसर का भी निरीक्षण। वहां छठ महापर्व के मद्देनजर मांस, मछली व शराब बेचने वालों को सख्त हिदायत दी। अलग हटकर दुकान लगाने का निर्देश दिया। मालूम हो कि 15 अक्टूबर के अंक में घाटों में पसरी है गंदगी, व्रतियों को होगी परेशानी शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी।

निरीक्षण के दौरान सब्जी बाजार परिसर स्थित शौचालय का भी जायजा लिया। वहां शौचालय की स्थिति दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया। उस दौरान स्थानीय सब्जी विक्रेताओं ने एसडीओ को बताया कि मीट मुर्गा बेचने से वहां उठ रहे बदबू से लोग परेशान हैं। अन्य दुकानों को शिफ्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मीट मांस और अपशिष्ट को नदी में फेंकने से प्रदूषित होता है। पुरानी अस्पताल जाने वाले पुल के पास गंदगी का अंबार लग जाता है। एसडीओ ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर असद अंसारी से भी टेलीफोन पर बात कर समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि अनुमंडल मुख्यालय स्थित छठ घाटों पर बड़े पैमाने पर व्रती पहुंचते हैं। उससे काफी भीड़ हो जाता है। उसके अलावा जलाशयों में भी पानी लबालब भरा है। उससे नीचे उतरकर स्नान करना खतरनाक साबित हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से सभी बिंदुओं पर एहतियातन ध्यान देते हुए व्यवस्था दुरूस्त करने की जरूरत है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




