समाज में सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाएं: दीपाली
फोटो संख्या दो: शपथ ग्रहण और पदस्थापना समारोह में उपस्थित इनर व्हील की सदस्य अंतर्राष्ट्रीय सेवा संगठन इनर व्हील इंटरनेशनल की प्रेरणा से नवगठित इनर व्

गढ़वा, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय सेवा संगठन इनर व्हील इंटरनेशनल की प्रेरणा से नवगठित इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस का चार्टर प्रेजेंटेशन समारोह स्थानीय सहिजना मोड़ स्थित गोपाल पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रश्मि गुप्ता उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर व इनर व्हील प्रार्थना के साथ हुआ। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष ने चार्टर प्रदान करते हुए क्लब को आधिकारिक मान्यता दी। क्लब की चार्टर अध्यक्ष को कलर पहनाया गया और क्लब के सभी पदाधिकारी और कार्यकारी सदस्यों को पीन देकर पदस्थापित किया गया। क्लब की चार्टर अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल ने कहा कि इनरव्हील क्लब का उद्देश्य समाज सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की सहायता करना है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य मिलकर शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करेंगे। क्लब की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने मौजूद जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष का परिचय श्वेता अग्रवाल और मुख्य अतिथि का परिचय रुचि अग्रवाल ने दिया। उक्त अवसर पर क्लब की कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय और शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इनर व्हील विश्व का एक प्रमुख महिला सेवा संगठन है, जो मित्रता और सेवा के मूल मंत्र के साथ कार्य करता है। उन्होंने क्लब को समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष विनीता आनंद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। मौके पर क्लब की सदस्य के रूप मे सचिव अंकिता अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, श्वेता सोनी, सोनी गुप्ता, ममता कश्यप, प्रीति कश्यप, शालिनी अग्रवाल, खुशबू गुप्ता, डॉ प्रीति गुप्ता उपस्थित थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



