धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से किसानों को होगी सहूलियत: बीडीओ
भवनाथपुर के मकरी पंचायत सचिवालय के पास धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन बीडीओ नंदजी राम और अन्य अधिकारियों ने किया। इस केंद्र से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत होगी और उन्हें उचित मूल्य मिलेगा। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदेगी।

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत सचिवालय के समीप शनिवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घघाटन बीडीओ नंदजी राम, एमओ विशाल कुमार और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत होगी। उन्हें उचित मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अब किसानों को धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह निर्धारित मानकों के अनुसार धान लाकर केंद्र में बेचें ताकि सरकार की योजना का लाभ उन्हें सीधे मिल सके।एमओ
विशाल ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से धान की खरीद की जाएगी। उसके लिए आवश्यक व्यवस्था केंद्र पर की गई है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। कहा कि सरकार क्रय केंद्र पर किसानों से धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल व सरकार द्वारा बोनस 81 रुपए प्रति क्विंटल सहित कुल 2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान क्रय करेगी। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। उक्त अवसर पर पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव, ब्रजेश कुमार सिंह, अरुण पाल, गोपाल यादव, सुरेंद्र सिन्हा, धनंजय साह, अलीमुद्दीन अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


