पढ़ाई के क्षेत्र में समय के साथ काफी बदलाव हुआ है: अलखनाथ

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

आस्था डीपीएस स्कूल में रविवार को डिजिटल स्मार्ट क्लास और साइंस लैब का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन आरके पब्लिक स्कूल के निदेशकों ने मिलकर किया। उन्होंने बताया कि डिजिटल शिक्षा से बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। यह शिक्षा नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए उपलब्ध होगी।

पढ़ाई के क्षेत्र में समय के साथ काफी बदलाव हुआ है: अलखनाथ

मेराल। आस्था डीपीएस स्कूल में रविवार को डिजिटल स्मार्ट क्लास एंड साइंस लैब का उद्घाटन किया गया। उसका उद्घाटन आरके पब्लिक स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय, मदन प्रसाद केशरी, सुशील केशरी और निदेशक आशीष आस्था ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर अलखनाथ ने कहा कि पढ़ाई के क्षेत्र में समय के साथ काफी बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज के दौर में बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा दी जा रही है, ताकि बच्चे पढ़ाई के प्रति जागरूक हो सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कम फीस लेने के बावजूद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है।

उसका लाभ बच्चों को लेना चाहिए। तभी इसका उद्देश्य सफल होगा। आस्था डीपीएस के निदेशक आशीष ने कहा कि डिजिटल शिक्षा नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। मौके पर अमरेंद्र चौरसिया, सुजीत चौरसिया, सुभाष चौरसिया, धीरज मिश्र, गौतम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।