ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वापत्रकारिता के बदले दौर में अपनी पहचान बचाए रखने को ले मेहनत जरूरी: विवेकानंद

पत्रकारिता के बदले दौर में अपनी पहचान बचाए रखने को ले मेहनत जरूरी: विवेकानंद

गढ़वा जिला प्रेस क्लब का वार्षिक आम सभा सह होली मिलन समारोह गढ़वा जिला प्रेस क्लब की ओर से रविवार को शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरेज परिसर में...

पत्रकारिता के बदले दौर में अपनी पहचान बचाए रखने को ले मेहनत जरूरी: विवेकानंद
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गढ़वाMon, 14 Mar 2022 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा। प्रतिनिधि

गढ़वा जिला प्रेस क्लब की ओर से रविवार को शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरेज परिसर में वार्षिक आम सभा सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूअता क्लब के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय, विनोद पाठक, विजय प्रताप देव, शंभु दुबे व नित्यानंद दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मीडिया के समक्ष कईं प्रकार की चुनौती है। पत्रकारिता के बदले दौर में अपनी शाख व पहचान बचाए रखने को लेकर मेहनत करने की जरूरत है। साथ ही टेबल रिपोर्टिंग व व्हाट्सएप ग्रुप की खबरों से काम नहीं चलने वाला है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बने रहने के लिए खासकर नए व युवा पीढ़ी के पत्रकारों को चीजों को समझने व कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि क्लब के साथियों की समस्याओं का समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वर्ष में कम से कम दो बार अवश्य बैठक होनी चाहिए। विनोद पाठक ने कहा कि पहले और अब के समय के पत्रकारिता में काफी परिवर्तन हुआ है। पत्रकारों को अपनी आचरण और व्यवहारिकता को भी बचा कर रखना चाहिए। ताकि किसी को कुछ कहने का मौका नहीं मिले। वर्तमान समय में प्रशासनिक व सरकार के स्तर पर खबरों का प्रभाव भी कम हो रहा है। देश में हो रहे परिवर्तन मीडिया से ज्यादा सोशल मीडिया की देन है। साकारात्मक दिशा में कार्य के लिए विचार करने की जरूरत है। वहीं चुनौतीपूर्ण समय में पत्रकारों को भी पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत है। तथ्यात्मक व पुष्ट खबरों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान किसी तरह से बेहतर कार्य करना चाहिए। उसके बारे में विस्तार से सभी बिंदुओं को रखा। होली मिलन समारोह की शुरूआत पत्रकार कमलेश कुमार सिन्हा व बसंत कुमार ने होली खेले रामलला… गीत से किया। उसके बाद होली के गीतों का सिलसिला बढ़ते गया। एक से बढ़कर एक होली के गीत प्रस्तुत कर उपस्थित पत्रकारों को फगुआ के रंग में सराबोर कर दिया। मौके पर पत्रकार विजय प्रताप देव ने खेलेंगे हम होली…, कमलेश कुमार सिन्हा ने जागी जी धीरे-धीरे…, दीपक पांडेय ने गौरी संघ लिए शिव शंकर काशी में खेलत फाग…, दया शंकर गुप्त ने रंग बरसे भींगे चुनर वाली… आदि गीत प्रस्तुत किया। समारोह में क्लब के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय, विनोद पाठक, विजय प्रताद देव, नित्यानंद दुबे, संजय तिवारी, प्रताप तिवारी, पीयूष तिवारी, अनुज चौबे, विजेंद्र तिवारी, महेंद्र ओझा, शंभुनाथ पांडेय, श्रीकांत चौबे, लव कुमार दुबे, प्रभाष मिश्र, जितेंद्र चंद्रवंशी, भारत भूषण तिवारी, सुजीत धर दुबे, शैलेश कुमार, रितेश द्विवेदी, सोनू कुमार, अभिमन्यु पाठक, आयूष तिवारी, मुकेश तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे। समारोह का संचालन कमलेश कुमार सिन्हा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शंभुनाथ दुबे ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें