पेट्रोल पंप सिर्फ व्यवसाय नहीं समाज सेवा का भी कार्य है: अलखनाथ
फोटो संख्या छह: रविवार को शगुन बैंक्वेट सभागार में गढ़वा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित एसडीएम संजय कुमार, अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय व अन्य

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को टंडवा स्थित शगुन बैंक्वेट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने किया। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए पेट्रोल पंप संचालकों और डीलरों ने भाग लिया। उस दौरान पेट्रोलियम व्यवसाय से जुड़ी वर्तमान समस्याओं, चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अलखनाथ ने कहा कि पेट्रोल पंप केवल व्यवसाय का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का भी महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि सभी संचालकों को जनता की सुविधा और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही पूरे जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए।
बैठक के दौरान चर्चा
बैठक के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पंप संचालकों ने व्यवसाय संचालन में आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों को एसडीएम के समक्ष रखा। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद एसडीएम ने सभी डीलरों एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि प्रशासन व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम क्षेत्र आम जनजीवन से सीधे जुड़ा हुआ है और इसकी सुचारु व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


