Garhwa News: सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति से महिला मरीजों को इलाज में परेशानी

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति से महिला मरीजों को इलाज में परेशानी सदर

Garhwa News: सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति से महिला मरीजों को इलाज में परेशानी

Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. प्रतिमा कुमारी की अन्यत्र प्रतिनियुक्ति का असर प्रखंड क्षेत्र की महिला मरीजों पर पड़ना शुरू हो गया है। उक्त चिकित्सक के नहीं रहने से महिलाओं का इलाज नहीं हो पा रहा है। मजबूरन उन्हें अस्पताल के पुरुष चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ रहा है। डॉ. प्रतिमा पिछले एक वर्ष से सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर हैं। गांव स्तर की महिलाएं जहां पुरुषों के सामने अपनी बीमारी बताने से कतराती हैं, वहीं मजबूरी में उन्हें पुरुष चिकित्सकों के सामने अपनी समस्या बतानी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से डंडई सीएचसी में एकमात्र महिला चिकित्सक की पदस्थापना की गई थी।

उसके बावजूद उक्त चिकित्सक की सेवाओं का लाभ प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन इलाज कराने पहुंच रहीं महिला मरीजों का कहना है कि वेतन गांव के नाम पर और ड्यूटी शहर में यह सब सिर्फ अधिकारियों की उदासीनता के कारण हो रहा है। महिलाओं ने कहा कि उसके लिए सभी को संगठित होकर विरोध करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक की सेवा मिलनी शुरू नहीं हुई तो मामले की शिकायत वह उपायुक्त से करेंगी।झामुमो महिला मोर्चा की प्रखंड सचिव सुमन देवी ने बताया कि महिलाओं के इलाज के लिए डंडई अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक की सेवा प्रखंड की महिलाओं को नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। सुमन ने प्रखंड भर की महिलाओं के हित में जिले के सिविल सर्जन से डॉ. प्रतिमा की प्रतिनियुक्ति अविलंब समाप्त करने की मांग की। वहीं डॉ. प्रतिमा ने कहा कि उन्हें सेवा देनी है, चाहे जिस अस्पताल में दें। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन के निर्देश पर वह सदर अस्पताल में सेवा दे रही हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाGarhwa News: सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति से महिला मरीजों को इलाज में परेशानी