नावघाटों की बंदोबस्ती 16 को

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

कांडी में तीन नाव घाटों का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बंदोबस्ती नहीं हो पाई है। उप विकास आयुक्त ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया है कि जब तक नया बंदोबस्ती नहीं होता, तब तक अवैध नाव घाटों को रोक दिया जाए और कार्रवाई की जाए।

नावघाटों की बंदोबस्ती 16 को

कांडी। प्रखंड के प्रमुख तीन नाव घाटों का संचालन नाविकों द्वारा अवैध तरीके से किया जा रहा है । वित्तीय वर्ष 2026 -27 के लिए जिला परिषद अंतर्गत नाव घाटों की बंदोबस्ती नाविकों द्वारा डाक में भाग नही लेने या बोली लगाने में रुचि नही लेने के कारण नही किया जा सका है। नाव घाट बंदोबस्ती की अगली तारीख 16 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। उप विकास आयुक्त ने अंचलाधिकारी कांडी को पत्र जारी कर उक्त सूचना दी गयी है। उप विकास आयुक्त ने अपने पत्र में यह कहा है कि कांडी अंचल के सोन नदी में संचालित हरिहरपुर, सोनपुरा व गड़ाकला नाव घाट का संचालन नाविकों द्वारा अवैध तरीके से किया जा रहा है।

उप विकास आयुक्त ने अंचलाधिकारी को निर्देश जारी करते हुए कहा है जब तक नाव घाटों की बंदोबस्ती नही होता है तब तक संचालित नाव घाटों को सख्ती के साथ रोक दिया जाए। अवैध रूप से नाव का परिचालन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।