
शराब भट्ठी ध्वस्त, 11 क्विंटल जावा महुआ किया गया नष्ट
फोटो संख्या पांच: शराब भट्ठी ध्वस्त कराते एसडीएम संजय कुमार सदर एसडीएम संजय कुमार ने मझिआंव प्रखंड के रामपुर में आज अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध औचक छ
गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार ने मझिआंव प्रखंड के रामपुर में आज अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध औचक छापेमारी की। लगभग दो माह पूर्व भी एसडीएम ने अपनी अगुवाई में उक्त इलाके में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की थी। बाद में उत्पाद विभाग को निर्देश देकर भी उन्होंने इलाके में छापेमारी करवाई थी। काफी दिनों तक इस इलाके में अवैध शराब का निर्माण बंद रहा किंतु पीछे कुछ दिनों से फिर से एसडीएम को शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए उन्होंने आज दोबारा छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर धधकती हुई भट्ठी मिली। उसमें अवैध रूप से शराब तैयार की जा रही थी।
उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों की मदद से भट्टी को मौके पर ध्वस्त करवा दिया। बाद में उस इलाके में सघन जांच करने पर झाड़ियों के बीच तीन अलग-अलग इलाकों में कई ड्रमों में भरकर रखी गई लगभग 11 क्विंटल जावा महुआ को नष्ट करवा दिया। उसके अलावा शराब बनाने में उपयोग की जा रही सामग्री और उपकरण भी नष्ट किए गए। छापेमारी की भनक लगते ही अवैध कारोबारी स्थल छोड़कर फरार हो गए। पूछताछ में स्थानीय ग्रामीणों की निशानदेही के आधार पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई है। पता चला है कि उक्त अवैध शराब निर्माण काम में प्रकाश पासवान, रामजीवन पासवान व अखिलेश पासवान संलिप्त हैं। पूर्व में भी दो बार छापेमारी हो चुकी है। उसके बावजूद अभी भी शराब निर्माण काम में संलिप्तता के चलते एसडीएम ने इन्हें आदतन अपराधी घोषित करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 129 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




