बड़े पैमाने पर अवैध केंदू पत्तों की ढुलाई से सरकार को हो रहा राजस्व नुकसान
केतार, प्रतिनिधि। छाताकुंड गांव में अवैध केंदू पत्तों की ढुलाई से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। मजदूरों को निर्धारित मजदूरी नहीं मिल रही है और विरोध करने पर धमकी दी जा रही है। केंदू पत्ता खरीद का सरकारी दर 203 रुपए की जगह 155 रुपए सैकड़ा दिया जा रहा है।

केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के परती कुशवानी पंचायत के छाताकुंड गांव में खरौंधी प्रखंड के जंगलों से अवैध केंदू पत्तों को ट्रैक्टर से आधी रात में ढुलाई कर उसे खलिहान में रखा जा रहा है। उससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो हो रहा है। मजदूरों ने बताया कि संवेदक के द्वारा उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। साथ ही विरोध करने की बात पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। मालूम हो कि केंदू पत्ता खरीद का सरकारी दर लगभग दो सौ तीन रुपए की जगह मजदूरों को 155 रुपए सैकड़ा की दर से भुगतान किया जा रहा है। उससे मजदूरों में संवेदक के प्रति गहरी नाराजगी है। मालूम हो कि सोनतटीय क्षेत्र के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल पंचायत परती कुशवानी पंचायत उतर प्रदेश और बिहार राज्य की सीमा क्षेत्र पर अवस्थित है। जहां संवेदक के द्वारा केंदू पत्तों की बड़े पैमाने पर अवैध ढुलाई का सरकार के राजस्व की भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। उक्त संबंध में संवेदक बीरेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे प्रखंड से लोग केंदू पत्ता भेज रहे हैं।
जांच और कार्रवाई
::बाक्स::संवेदक द्वारा अवैध केंदू पत्तों की रात में की जा रही ढुलाई की जानकारी नहीं थी। मामले की अविलंब जांच करा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंशुमान, डीएफओ उतरी वन प्रमंडल गढ़वा
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


