Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsIllegal Encroachment on Forest Department Land in Dandai Locals Demand Action
वनभूमि का धड़ल्ले से हो रहा अतिक्रमण

वनभूमि का धड़ल्ले से हो रहा अतिक्रमण

संक्षेप: डंडई प्रखंड क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा चिन्हित की गई जमीन पर फिर से खेती शुरू कर दी गई है। इससे सड़कें बाधित हो रही हैं और फसल लाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Thu, 13 Nov 2025 04:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में वन विभाग की जमीन का धड़ल्ले से अतिक्रमण किया जा रहा है। विभागीय रोक के बाद भी अतिक्रमणकारी उक्त जमीन को अपने कब्जे में करने से बाज नहीं आ रहे हैं। विभाग की भूमि पर कहीं नया-नया क्यारी बनवा दिया जा रहा है तो कहीं उसकी जुताई कर उस पर फसल उगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं कहीं-कहीं विभाग की जमीन का अतिक्रमण कर उस पर धान की खेती भी की जा रही है। कहीं पूर्व से आवाजाही को लेकर बनाए गए सड़क को भी काट कर उसे अपने क्यारी में समाहित कर दिया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीण सुरेश प्रसाद व गोपाल साह बताते हैं कि दो-तीन वर्ष पूर्व वन विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा बैलाझंखड़ा गांव में अपनी जमीन को चिन्हित कर रेखांकित कर दिया गया था। उसके बाद उक्त भूमि पर जोत कोड़ बंद कर दिया गया था। उसके बाद इस साल उक्त जमीन पर फिर से जोत कोड़ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं कुछ लोगों के द्वारा 20 वर्ष पूर्व वन विभाग की जमीन पर आवाजाही को लेकर बनाए गए सड़क को भी काट कर अपनी क्यारी में समाहित कर दिया गया है। उससे लोगों को आवाहाजी में परेशानी हो रही है। सड़क बाधित होने से खेत में अब फसल खलिहान तक लाने में भी भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले फसल लाने के लिए वाहनों का उपयोग आसानी से ग्रामीण करते थे पर सड़क को भी क्षतिग्रस्त करने से मुश्किल हो गया है। विभाग और जिला प्रशासन मामले में जांच कर कार्रवाई करे।