इग्नू में नामांकन के लिए तिथि बढ़ाई
इग्नू में नामांकन के लिए बढ़ाई गई तिथि गढ़वा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा

गढ़वा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी 2026 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों मास्टर्स, बैचलर्स और सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 15 फरवरी तक नामांकन ले सकेंगे। उक्त संबंध में स्थानीय सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज गढ़वा में अवस्थित इग्नू स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर डॉ अर्जुन प्रसाद ने बताया कि इग्नू में नामांकन ऑनलाइन मोड में एडमिशन पोर्टल के माध्यम से होगा। विशेष जानकारी एवं सपोर्ट के लिए स्टडी सेंटर प्रतिदिन 12 बजे से 2.30 तक और प्रत्येक रविवार को प्रातः 10.30 से अपराह्न 3.30 तक खुला रहता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


