ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाखाना खाते समय हुआ विवाद, पति ने पत्नी के पेट में साबल से घोंपकर दी हत्या 

खाना खाते समय हुआ विवाद, पति ने पत्नी के पेट में साबल से घोंपकर दी हत्या 

जिलांतर्गत बरडीहा थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव निवासी लालमोहर रजवार ने अपनी ही पत्नी 34 वर्षीय गौरी देवी की साबल से घोंपकर नृशंस हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर जेल भेज...

खाना खाते समय हुआ विवाद, पति ने पत्नी के पेट में साबल से घोंपकर दी हत्या 
मझिआंव (गढ़वा)। प्रतिनिधि Sun, 10 Jan 2021 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलांतर्गत बरडीहा थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव निवासी लालमोहर रजवार ने अपनी ही पत्नी 34 वर्षीय गौरी देवी की साबल से घोंपकर नृशंस हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। उधर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच खाना खाते समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि लालमोहन ने घर में रखे साबल को लेकर पत्नी पर हमला कर दिया। उसने उसके पेट में साबल घोंप दिया। उससे उसकी पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उस वक्त घर में केवल पति-पत्नी ही थे। अन्य सदस्य घर से बाहर थे।  

घटना को अंजाम देने के बाद लालमोहर गांव में घुम घुमकर लोगों को बता रहा था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसकी बात पर किसी को भरोसा नहीं हुआ। उसके बाद अपने तीनों बेटों से कहा कि उसकी मां को उसने मारकर हत्या कर दी। विश्वास न हो तो जाकर अपनी मां को देख लो। यह सुनकर उसका बड़ा बेटा दौड़ते हुए घर आया। यहां आकर देखा तो उसकी मां का शव लहुलुहान फर्श पर पड़ा है। उसके बाद उसने किसी तरह घटना की सूचना थाना को दी। सूचना पर थाना प्रभारी सुमंत कुमार राय दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को जब्त करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त साबल को भी जब्त किया गया। उधर शव के पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें