होली के त्योहार पर घर जाने वालों की बढ़ी, अग्रिम बुकिंग में भी नहीं मिल रहा सीट

Mar 03, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो संख्या चार: गों का त्योहार होली चार मार्च को मनाया जाएगा। रंगों का त्योहार होली में शामिल होने के लिए लोग अपने-अपने घरों के लिए निकलने लगे हैं

होली के त्योहार पर घर जाने वालों की बढ़ी, अग्रिम बुकिंग में भी नहीं मिल रहा सीट

प्रतिनिधि, प्रतिनिधि। रंगों का त्योहार होली चार मार्च को मनाया जाएगा। रंगों का त्योहार होली में शामिल होने के लिए लोग अपने-अपने घरों के लिए निकलने लगे हैं। अधिक भीड़ होने के कारण जिला मुख्यालय से बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ जानेवाली बसों में अग्रिम बुकिंग कराना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनों में भी सीट कन्फर्म नहीं हो रहा है। उसमें भी वेटिंग चल रहा है। त्योहार के कारण घर आने वालों की संख्या बढ़ गई है। उक्त कारण बस और ट्रेनों में भीड़ दिखने लगी है। जिला मुख्यालय से डेली सर्विस की बसों के साथ छत्तीसगढ के कई शहरों से स्पेशल बसें भी भेजी जानी शुरू हो गई है।

अधिसंख्य बसें छत्तीसगढ़ व बिहार के विभिन्न शहरों तक चलाई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा, रायगढ, दुर्ग से रोजाना चलने वाली बसों के साथ अतिरिक्त बसें भी गया, सासाराम, आरा और औरंगाबाद तक यात्रियों से भरकर आ जा रही हैं। गढ़वा मुख्यालय के साथ रंका, गोदरमाना से भी कनेक्टिंग बसें मेदिनीनगर और औरंगाबाद तक चल रही हैं। बस एजेंट पप्पु कुमार बताते हैं कि अभी ऐसी स्थिति है कि बिहार जानेवाली बसों में यात्री सीट की जगह थोड़ा कम किराया देकर स्टूल पर बैठकर भी जा रहे हैं। अधिसंख्य बसें आगे से भरी रहने के कारण मुख्यालय से चलने वाली कम दूरी की बसें भी भर जा रही हैं। उधर बस एजेंट सुधीर चौबे और मानस कुमार बताते हैं कि स्थानीय स्तर पर किराया में कोई अंतर नहीं होता है। हमलोग कंफर्म सीट के बदले तय किराया ही लेते हैं। जिला मुख्यालय से गुजरने वाली पटना, गया, जहानाबाद, राजगीर के लिए पटना जानेवाली दोनों ट्रेन में भी वेटिंग लिस्ट चल रही हैं। मंगलवार की शाम पटना के लिए स्लीपर में 106 वेटिंग और एसी में 21 वेटिंग चल रहा था। उधर रांची- सासाराम इंटरसिटी और चोपन- रांची एक्सप्रेस का परिचालन होने के बाद बाद भी रांची की बसें फुल होकर जा रही हैं। उक्त ट्रेनों में भी भारी भीड़ हो रही है। लोग किसी तरह सवार होकर घर तक पहुंचाना चाह रहे हैं। उधर राजधानी रांची के लिए गढ़वा से और गढ़वा के विभिन्न प्रखंड से दो दर्जन बसें रोजाना आना जाना करती हैं। सुबह और दोपहर में दो एक्सप्रेस ट्रेन चलने के बाद भी होली को लेकर लोग बस में सीट बुकिंग करा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।