होली पर हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन आज
गढ़वा में सृजन साहित्यिक मंच ने होली के अवसर पर हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्थानीय गोविंद उच्च विद्यालय में शाम 7 बजे से शुरू होगा। विभिन्न शहरों के कवि जैसे शंकर कैमूरी, प्रशांत बजरंगी, मनोज मधुर, पंकज प्रखर और पूनम श्रीवास्तव इसमें शामिल होंगे। सभी को आमंत्रित किया गया है।

गढ़वा। सृजन साहित्यिक मंच गढ़वा के तत्वावधान में होली के अवसर पर रविवार को हर साल की तरह इस वर्ष भी हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए सृजन साहित्यिक मंच के सचिव सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि कवि सम्मेलन स्थानीय गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में शाम सात बजे से शुरू होगा। उसके देश के विभिन्न शहरों के कवि भाग लेंगे। सम्मेलन में बिहार के भभुआ से शंकर कैमूरी, बनारस से प्रशांत बजरंगी, बनारस से ही मनोज मधुर, यूपी के मऊ से पंकज प्रखर और यूपी के मिर्जापुर से पूनम श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सृजन साहित्यिक मंच के वार्षिक प्रतिवेदन और शहरनामा की प्रस्तुति से किया जाएगा। कवि सम्मेलन का आनंद उठाने के लिए शहर और आसपास के सभी आयु वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


