बुराई पर अच्छाई की जीत है होली: प्राचार्य

Feb 28, 2026 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा के दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ सुनीता गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रंग-गुलाल और होली गीतों का आनंद लिया गया। इस अवसर पर प्रेम, एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

बुराई पर अच्छाई की जीत है होली: प्राचार्य

गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार कक्ष में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया l महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुनीता गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। यह रंगों के माध्यम से भाईचारे का संदेश देता है। जहां सभी गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं l कार्यक्रम में बीएड और डीएलएड के प्राध्यापकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने मिलकर होली से संबंधित गीत गाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया गया। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में डॉ मनोज कुमार, शशिकांत सिंह यादव, अरविंद तिवारी, आनंद कुमार चौबे, रेखा कुमारी, शंभूनाथ ठाकुर, रविंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।