Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsHistoric Welcome for Syed Mushtaq Ali Trophy in Khunti
झारखंड टीम की ऐतिहासिक जीत सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरितस्रोत : डीसी

झारखंड टीम की ऐतिहासिक जीत सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरितस्रोत : डीसी

संक्षेप:

खूंटी में सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया। ट्रॉफी का स्वागत समारोह रॉयल सिंह पैलेस में आयोजित हुआ, जहां उपायुक्त आर रॉनिता ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत झारखंड के युवा क्रिकेटरों के लिए एक प्रेरणा है। ट्रॉफी को उपायुक्त को सौंपा गया और केक काटकर जश्न मनाया गया।

Jan 03, 2026 08:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

खूंटी, संवाददाता। बीसीसीआई की सैयद मुस्ताक अली विजेता ट्रॉफी का शनिवार को खूंटी में भव्य स्वागत किया गया। ट्रॉफी आगमन पर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शहर के रॉयल सिंह पैलेस में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जेएससीए के मैनेजिंग कमेटी सदस्य मिहिर प्रत्युश तोपनो जैसे ही ट्रॉफी लेकर वाहन से उतरे खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। ट्रॉफी को नजदीक से देखने व तस्वीर लेने के लिए क्रिकेटरों में होड लग गयी। ढोल-ताशे के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त आर रॉनिता, जेएससीए मैनेजिंग कमेटी के मेंबर मिहिर प्रत्युष तोपनो, विजय पुरी, केडीसीए सचिव अवधेश कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार ने शिरकत की।

ट्रॉफी को सबसे पहले उपायुक्त को सौंपा गया। केक काटकर जश्न मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त आर रॉनिटा ने कहा कि यह जीत झारखंड के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आने वाले सालों में झारखंड क्रिकेट और भी उंचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कोई भी काम मेहनत और ईमानदारी से करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा खूंटी में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जिला प्रशासन खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा क्रिकेट से लगाव है, बच्चों में तो केडीसीए से जुड़कर अभ्यास करें और मेहनत कर टीम में जगह बनाएं और देश के लिए खेलें। उन्होंने ऐतिहासिक जीत के लिए जेएससीए, क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों व केडीसीए को बधाई दी। जेएससीए सदस्य मिहिर प्रत्युश तोपनो ने कहा कि सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी जीतना झारखंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल है। यह जीत पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का नजीता है। सचिव अवधेश कश्यप ने कहा कि यह ट्रॉफी झारखंड क्रिकेट में एक नये युग की शुरूआत है। संचालन अजीत जायसवाल व धन्यवाद ज्ञापन दीपक तिग्गा ने किया। इस मौके पर केडीसीए उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, जगन्नाथ मुंडा, देवा हस्सा, प्रवीण कुमार, मनोज जैन, विकास मिश्रा, दीपक तिग्गा, अरूण मिश्रा, सुधाशुं चैधरी, पुरेन्द्र कुमार, सोनु महतो, अभिषेक सहदेव समेत जिला भर के क्रिकेट खिलाड़ी व बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;