Hindu Ekta Manch Reorganization in Majhiawan Manish Gupta Appointed as Block President मनीष बने हिंदू एकता मंच के प्रखंड अध्यक्ष, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsHindu Ekta Manch Reorganization in Majhiawan Manish Gupta Appointed as Block President

मनीष बने हिंदू एकता मंच के प्रखंड अध्यक्ष

मझिआंव में रविवार को हिंदू एकता मंच की प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन हुआ। मनीष गुप्ता को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों में चंदन सिंह उपाध्यक्ष, पिंटू चंद्रवंशी महामंत्री और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 29 Dec 2024 11:37 PM
share Share
Follow Us on
मनीष बने  हिंदू एकता मंच के प्रखंड अध्यक्ष

मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र के काली मंदिर परिसर में रविवार को हिंदू एकता मंच के प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। उसमें सर्वसम्मति से हिंदू एकता मंच का प्रखंड अध्यक्ष मनीष गुप्ता को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष चंदन सिंह व टुकू कमलापुरी, प्रखंड महामंत्री पिंटू चंद्रवंशी, मंत्री प्रिंस सोनी व शिवम गुप्ता, अखाड़ा प्रमुख दीपक माली और ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी बंटी मालाकार, आनंद गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं संरक्षक मारुती नंदन सोनी, अभिमन्यु सिंह और शिवनारायण कमलापुरी को बनाया गया। मौके पर अध्यक्ष मनीष ने कहा कि 22 जनवरी को प्रभु श्री राम लला के अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर मझिआंव शहर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उसमें सभी धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। मौके पर पुष्प रंजन, विवेक सोनी, उज्जवल कुमार, ललित पांडेय, भगवान दत्त तिवारी, प्रेम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।