तेज रफ्तार वाहन खड़ी टैंकर व हाईवा से टकराया, छह घायल

Nov 30, 2025 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

श्रीबंशीधर नगर में रविवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ओवरब्रिज पर खड़ी पानी की टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय स्कार्पियो एक शादी से लौट रही थी।

तेज रफ्तार वाहन खड़ी टैंकर व हाईवा से टकराया, छह घायल

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्रीबंशीधर नगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के ओवरब्रिज पर पाल्हे कला गांव में रविवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ओवरब्रिज पर खड़ी पानी की टैंकर से टकराते हुए हाईवा से टकरा गई। इससे स्कार्पियो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में श्रीबंशीधर नगर थाने के जमुई गांव निवासी 55 वर्षीय नीलिमा द्विवेदी पति सत्येंद्र कुमार, 54 वर्षीय मनोज दुबे, रागिनी द्विवेदी पति संजय दुबे, ममता रानी शुक्ला, 62 वर्षीय राजकुमार ठाकुर व मेराल थाने के हासनदाग गांव निवासी लाइची राम शामिल हैं।गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को घटनास्थल से ही इलाज के लिए सदर ले जाया गया।

वहीं चार घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने घायल नीलिमा द्विवेदी व मनोज दुबे को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रागिनी द्विवेदी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गढ़वा में जमुई निवासी ओमप्रकाश दुबे के पुत्र ऋषि राज भारद्वाज की शादी हुई थी। शादी के बाद सभी लोग पैतृक गांव जमुई में चौठारी छुड़ाने जा रहे थे। रास्ते में चालक का गति पर नियंत्रण नहीं रहा और तेज हादसा हो गया। बताया जाता है कि अगर आगे हाइवा नहीं खड़ा रहता तो स्कॉर्पियो ओवर ब्रिज से सीधे नीचे गिर जाती। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का पानी टैंकर में इतनी जोरदार टक्कर थी कि स्कॉर्पियो के दाहिने साइड का चक्का टूटकर सड़क पर दौड़ने लगा। वहीं टैंकर से टक्कर के बाद करीब डेढ़ सौ फीट तक स्कॉर्पियो सड़क पर तीन चक्का पर चलते हुए हाइवा में जा टकराई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।