मेराल प्रखंड के भौंराहा में हाथियों ने मचाया उत्पात
जानकारी देती महिला गढ़वा। मेराल प्रखंड में इन दोनों हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचा रहा है। प्रखंड के भौंराहा गांव में हाथियों ने उत्पात मचाते हुए दशर

गढ़वा। मेराल प्रखंड में इन दोनों हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचा रहा है। प्रखंड के भौंराहा गांव में हाथियों ने उत्पात मचाते हुए दशरथ यादव के तीन बीघा में लगे धान के फसल को बर्बाद कर दिया। किसान दशरथ ने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों से कर्ज लेकर बड़ी मेहनत से धान लगाया था। धान में खाद डालने में भी पैसे खर्च हुए थे। एक ही रात में हाथियों के झुंड ने उनके पूरे फसल को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार इसी फसल के भरोसे चलता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार भी लगायी है।
किसान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में दो दिन हाथियों का झुंड अलग-अलग इलाके में पहुंचकर धान की फसल को पूरी तरह से चट कर गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




