Garhwa News: बारिश ने खोली बदहाल रास्तों की पोल, स्कूल जाने के लिए पानी से होकर गुजर रहे नौनिहाल

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: बारिश ने खोली बदहाल रास्तों की पोल, स्कूल जाने के लिए पानी से होकर

Garhwa News: बारिश ने खोली बदहाल रास्तों की पोल, स्कूल जाने के लिए पानी से होकर गुजर रहे नौनिहाल

Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश ो प्रखंड के कई गांवों और टोलों की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चों को कीचड़मय सड़क से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण कई बार बच्चे स्कूल आने-जाने के दौरान पानी में गिर जाते हैं। इससे उनके कपड़े भीग जाते हैं और उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। कई बच्चे पानी और कीचड़ के कारण नियमित रूप से स्कूल नहीं पहुंच पाते।

ऐसे में इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों से स्कूल तक आने-जाने के लिए स्थायी रास्ता बनाने और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बरसात में बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल नहीं जाना पड़े।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाGarhwa News: बारिश ने खोली बदहाल रास्तों की पोल, स्कूल जाने के लिए पानी से होकर गुजर रहे नौनिहाल