Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsHeavy Rain Causes Flooding in Garhwa District Disrupting Life and Damaging Property
भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त , घरों और दुकानों में भी पानी घुसने से नुकसान

भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त , घरों और दुकानों में भी पानी घुसने से नुकसान

संक्षेप:

फोटो ओपी एक: सदर अस्पताल में भरा बारिश का पानी शनिवार रात से जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो

Sep 16, 2024 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, हिटी। शनिवार रात से जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय के अधिसंख्य हिस्सों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। शहर से होकर गुजरने वाली दानरो और सरस्वती नदी भी उफनने लगी। तटीय इलाकों मे बसे मोहल्लों के घरों में पानी घुस गया। कई दुकानों में बारिश का पानी घुसने से भारी नुकसान उठाना पड़ा। उधर बारिश से बढ़ी परेशानी की सूचना पाते ही डीसी शेखर जमुआर और एसपी दीपक कुमार पांडेय विभिन्न जगहों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। लोगों को सुरक्षित इलाकों में रहने की सलाह दी। डीसी ने तत्काल गढ़वा सीओ को फोन कर प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दानरो नदी रविवार को सुबह से ही उफान पर रहा। नदी में कई विशालकाय पेड़ों को बहते देखा गया। बाढ़ का पानी दानरो नदी श्माशान घाट के अलावा नदी किनारे बने विभिन्न छठ पूजा समितियों के बने मकानों में पानी भर गया। उधर श्माशान घाट के सामने बना आश्रय गृह का निचला तल्ला भी पानी से भर गया। उधर जिला मुख्यालय का नगवां मोहल्ला सरस्वती नदी में बाढ़ आने से शहर से पूरी तरह कट गया। मोहल्ले तक जाने वाली सभी सड़कों पर सरस्वती नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। उसके अलावा मोहल्ले के कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। उससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। बारिश के कारण वैसे लोगों को अधिक परेशानी हुई जिसका ग्राउंड फ्लोर ही है। उनके घरों में बाढ़ का पानी घुसने से घर का पूरा सामान भींग गया। वहीं अन्य लोगों ने ग्राउंड फ्लोर में पानी भरने के बाद पहले या दूसरे तल्ले में जाकर सुरक्षित रहे। बेलचंपा मोड़ से होकर तिलदाग मोड़ की तरफ जाने वाली सड़क पर दानरो नदी पर बना पुल बाढ़ के कारण टूट गया। सरस्वती नदी के किनारे स्थित गढ़देवी मोहल्ला के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर के स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि कंचन साहू ने बताया कि उनके घर में पानी घुस गया। अग्रवाल मोहल्ला, चौधराना बाजार, अशोक नगर सहित अन्य इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया। वहीं सोनपुरवा स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड में भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सदर अस्पताल में भी जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। उससे अस्पताल तक लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर चिनिया रोड में भी नेहरू नगर सहित कई मोहल्लों में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान रहे। जिला मुख्यालय में निमिया स्थान नमक पट्टी में भी सरस्वती नदी पर बने पुल के उपर से पानी बह रहा था। वहां भी कई दुकानों में पानी घुस गया। उससे लोगों को नुकसान हुआ।