Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsHealth Program Review Meeting Held in Meral with Civil Surgeon and Local Officials
स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

संक्षेप:

फोटो मेराल एक: समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत करते सीएस डॉ जॉन एफ कैनेडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बुधवार को सर

Dec 24, 2025 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

मेराल, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बुधवार को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ कैनेडी ने किया। उक्त अवसर पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ माहेरू यमानी, सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी विधायक, प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी विष्णु कांत, रंका सीएचसी प्रभारी डॉ असजद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि मेराल के सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलता रहे यही हमारा मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि मेराल में जो लोग स्वास्थ्य सुविधा लेने आते हैं उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान किया जा सके ताकि वह सदर अस्पताल तक न जाएं। सभी तरह की सेवाएं उन्हें मेराल में ही उपलब्ध हो ऐसा हम लोगों का सोच है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए। मौके पर उपाधीक्षक डॉक्टर माहेरू के अलावा उपरोक्त लोगों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर अनिल साह, डॉ कुमार शशांक, एएनएम रीना बाखला, दुलदुलवा पंचायत के मुखिया राम प्रताप शाह, करकोमा मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी सहित कई अन्य लोगों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर डॉ दीपक सिन्हा, डॉ कुमुद रंजन, डॉ राकेश कुमार, प्रधान सहायक विजय कुमार, करुणा कुमारी, रश्मि रंजन सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम चंचल कुमार ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;