Garhwa News: योग कक्षा में हुई लोगों की स्वास्थ्य जांच
Garhwa News: गढ़वा के डीएवी मॉडल स्कूल में आर्य समाज योग कक्षा के तहत प्रातः कालीन योग और व्यायाम कार्यक्रम के बाद डॉक्टर सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने साधकों का स्वास्थ्य जांचा। जांच में बीपी और शुगर स्तर की समस्या पाए जाने पर परामर्श दिया गया। अधिकांश साधकों का स्वास्थ्य सामान्य रहा।

Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। डीएवी मॉडल स्कूल स्थित आर्य समाज योग कक्षा में प्रातः कालीन योग, प्राणायाम और व्यायाम के कार्यक्रम के उपरांत साधकों के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टर सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा द्वारा की गई। उसमें प्रत्येक साधकों का वजन, बीपी, शुगर, ऑक्सीजन लेवल की जांच की गई। जांच में जिनका बीपी और शुगर लेवल अनुपात से अधिक मिला उन्हें परामर्श दिया गया। उक्त अवसर पर दिलीप कुमार शर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद अग्रवाल, अनुज कुमार केसरी, शिवनारायण यादव, योगेंद्र सोनी, जयप्रकाश केसरी, शंकर प्रसाद सोनी, सुनील गुप्ता, रामप्रवेश प्रसाद, निर्मल केसरी, धनंजय कुमार, प्रदीप धर दुबे, विष्णु रावत, सुरेंद्र प्रसाद केसरी आदि मौजूद थे।
योग शिक्षक सुशील केसरी ने बताया कि अधिसंख्य योग साधकों का बीपी और शुगर नॉर्मल पाया गया लेकिन दो-तीन साधकों का बीपी और शुगर लेवल बढ़ा हुआ था। अंत में कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार ने योग शिक्षक सुशील केसरी, डॉक्टर सुरेंद्र विश्वकर्मा के अलावा सभी योग साधकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।


