गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त फोटो प्रताप एक: स्वास्थ्य विभाग की

गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता
बैठक में जिले के समग्र स्वास्थ्य परिदृश्य, स्वास्थ्य संरचना, उपलब्ध संसाधनों और आम लोगों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और सरकारी योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, टीकाकरण तथा पोषण सेवाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय, प्रभावी कार्ययोजना तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
परिवार नियोजन कार्यक्रम
वहीं परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने जागरुकता बढ़ाने और लक्षित समूह तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया। राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन और दृष्टिबाधित व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी विद्यालयों की छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर जागरूक किया जाए तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार चलाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए।
अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम
बैठक में आयुष्मान, टीबी उन्मूलन, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी, सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ माहेरू यामिनी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ गोविंद सेठ, जिला कुष्ठ पदाधिकारी डॉ कौशल सहगल, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ पुष्पा सहगल, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य गौरव कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


