मेराल में कलश यात्रा के साथ हुआ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ
फोटो मेराल एक: महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रखंड के पचफेड़ी स्थित संखड़िया पहाड़ी पर हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ की शुरूआत रव

मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड के पचफेड़ी स्थित संखड़िया पहाड़ी पर हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। इस आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलशयात्रा और महायज्ञ के आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र भक्तिमय माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत महावीर मंदिर के प्रांगण में आचार्य पंडित रामनाथ मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के अलावा कलश संकल्प के साथ किया गया। आचार्यों के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा पचपेड़ी संखड़िया पहाड़ी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गटियरवा गांव स्थित नदी पर पहुंची और वरुण पूजन करते हुए कलश में जल भरकर पुनः संखड़िया यज्ञ स्थल पहुंची।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु बैंड बाजा और साउंड पर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। उक्त अवसर पर जय श्री राम और हनुमान जी की जय के उद्घोष श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा था। मौके पर महायज्ञ कमेटी के हरिवंश तिवारी, रामलाल चौधरी, प्रतीक अग्रवाल, मुखिया अजीज अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र प्रसाद गुप्ता, कंचन पांडेय सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष शामिल श्रद्धालु थे। महायज्ञ 20 फरवरी तक चलेगा आयोजन समिति के अध्यक्ष गंगालाल अग्रवाल, आलोक ठाकुर, संजय कुमार सिंह और सुमेर पासवान, कंचन पांडेय सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि हनुमत प्राण प्रतिष्ठा और महायज्ञ 20 फरवरी तक चलेगा। यज्ञ का समापन पूर्णाहुति और भंडारा के साथ 20 फरवरी को संपन्न होगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन हवन, पूजन, प्रवचन और भजन-कीर्तन के साथ साथ भंडारा का आयोजन किया जाएगा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


