हनुमान जन्मोत्सव पर निकला गया शोभायात्रा
गढ़वा में विश्व हिंदू परिषद ने हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकाली। भक्तों ने हनुमान मंदिर में पूजा के बाद हनुमान जी की प्रतिमा को पालकी में रखकर रामलला मंदिर तक यात्रा की। इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया और कई प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

गढ़वा। विश्व हिंदू परिषद की ओर से हनुमान जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाला गया। उस दौरान बड़ी संख्या में सनातनियों ने हनुमान मंदिर में पूजा के बाद हनुमान जी की प्रतिमा को पालकी पर रखकर शहर की रंका मोड़ से रामलला मंदिर पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन हुआ। शोभा यात्रा में जय श्री राम, पवनसुत हनुमान की जय की जय घोष के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए झुग्गी झोपड़ी संघ की ओर से प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी, संध्या सोनी, विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक सोनू सिंह, आशीष अग्रवाल, आकाश केसरी, ब्रजेश उपाध्याय, आशीष वैघ, नीरज श्रीधर सहित बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


