रामनवमी पर मुरहू के गांव-गांव बांटे जा रहे आमंत्रण पत्र
रामनवमी के अवसर पर मुरहू में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। रामनवमी महासमिति ने गांवों में आमंत्रण पत्र वितरित किए हैं। अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा और आकर्षक झांकियों का आयोजन होगा। क्षेत्रवासियों से भाईचारे के साथ भाग लेने की अपील की गई है।

मुरहू, प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर को लेकर रामनवमी महासमिति मुरहू द्वारा इस वर्ष भव्य आयोजन की व्यापक तैयारी की जा रही है। मंगलवार को समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और टोलों में पहुंचकर आमंत्रण पत्र वितरित किए और लोगों को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। महासमिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। जुलूस मार्गों को सजाने और साफ-सफाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है, ताकि पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बने। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न मंडलियों और सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है।
इस बार आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में रामभक्तों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और शांति के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


