मंदिर में स्थापित की जाएगी 140 वर्ष पुरानी देवी मां की प्रतिमा

Jan 09, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

खरौंधी, प्रतिनिधि। जानकारी देते महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्य खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी में श्री मां देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ

मंदिर में स्थापित की जाएगी 140 वर्ष पुरानी देवी मां की प्रतिमा

खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी में श्री मां देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का आयोजन 5 मार्च से 9 मार्च 2026 तक किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। लगभग 140 वर्ष पुरानी देवी मां की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ नव-निर्मित भव्य मंदिर में स्थापित की जाएगी। वर्षों से यह प्रतिमा गांव के एक छोटे मंदिर में स्थापित थी। वहां श्रद्धालु नियमित पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देवी मां की प्रतिमा की स्थापना उनके पूर्वजों द्वारा की गई थी। तब से यह मंदिर गांव के लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहा है।

यज्ञ समिति के संयोजक उपेंद्र दास ने कहा कि हमारे बुजुर्गों के जमाने से देवी मां की पूजा होती आ रही है। 140 साल पुरानी प्रतिमा आज भी हमारी आस्था का प्रतीक है। अब भव्य मंदिर में स्थापना से गांव का मान और बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि माता के नाम से गांव में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए सभी ग्रामीण मिलकर यज्ञ में सहयोग कर रहे हैं। महायज्ञ का संचालन महंत तपोमुनी संत श्री सुंदर राज यति स्वामी जी महाराज के पावन सानिध्य में किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार 8 मार्च 2026 को देवी मां की प्रतिमा को पुराने छोटे मंदिर से विधिवत पूजन के बाद शोभायात्रा के साथ नए मंदिर में स्थापित किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस महायज्ञ से न केवल धार्मिक आस्था मजबूत होगी बल्कि गांव में आपसी एकता और सामाजिक सौहार्द भी और अधिक प्रगाढ़ होगा। माता को भव्य मंदिर में स्थापित करना पुण्य का कार्य उक्त संबंध में संत श्री सुंदर राज यति स्वामी जी महाराज ने कहा कि खरौंधी में देवी मां की यह प्राचीन प्रतिमा शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। प्राण प्रतिष्ठा और शतचंडी महायज्ञ के माध्यम से माता को भव्य मंदिर में स्थापित करना पुण्य का कार्य है। उससे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा और लोगों के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि आएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;