Garhwa News: तोरपा में चार दिवसीय गणेश महोत्सव आज से, तैयारी पूरी, निकलेगी कलश यात्रा

हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

Garhwa News: गांधीनगर तोरपा में पिछले बीस वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी त्यौहार के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चार दिवसीय कार्यक्रम में कलश यात्रा, पूजा और विसर्जन शोभा यात्रा होगी। महोत्सव के लिए सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

Garhwa News: तोरपा में चार दिवसीय गणेश महोत्सव आज से, तैयारी पूरी, निकलेगी कलश यात्रा

Garhwa News: तोरपा, प्रतिनिधि। गांधीनगर तोरपा में पिछले बीस वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता आ रहा है। इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पूजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर पूरे तोरपा बाजार और गांधीनगर क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महोत्सव को लेकर तोरपा चौक से लेकर पूजा पंडाल तक आकर्षक साज-सज्जा की गई है। सड़क के दोनों ओर ॐ अंकित पीले ध्वज लगाए गए हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय नजर आ रहा है। मुख्य मार्ग पर आकर्षक तोरण द्वार बनाया गया है। पूजा स्थल पर बन रहे विशाल और भव्य पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडाल में रंग-बिरंगी आकर्षक विद्युत सजावट की गई है।पंडाल के गर्भगृह में विराजमान होने के लिए भगवान गजानन की भव्य प्रतिमा बनकर तैयार है। कारीगरों द्वारा प्रतिमा को अंतिम रूप से सजाया जा रहा है。

कार्यक्रम की रूपरेखा

गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश नायक, संरक्षक गौरीशंकर नायक, कृष्णा नायक व मीडिया प्रभारी प्रदीप खोया ने बताया कि चार दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। समिति के सदस्य दिन-रात तैयारी में जुटे हैं।

विशेष कार्यक्रम

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा पूजा पंडाल परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए छठ घाट तक जाएगी। इसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल होंगी। सोमवार 14 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से गणेश चतुर्थी पूजन संपन्न होगा। शाम में भव्य महाआरती का आयोजन होगा। मंगलवार 15 सितंबर को सुबह और शाम आरती होगी तथा भजन-कीर्तन होगा। बुधवार 16 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही महोत्सव का समापन होगा।

सामान्य प्रश्न

✦गणेश महोत्सव कब से मनाया जा रहा है?−
गणेश महोत्सव पिछले बीस वर्षों से मनाया जा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाGarhwa News: तोरपा में चार दिवसीय गणेश महोत्सव आज से, तैयारी पूरी, निकलेगी कलश यात्रा