रामनवमी पर भगवा ध्वज से सजेगा श्री बंशीधर नगर, रहेगा आकर्षण का केंद्र
फोटो बंशीधर नगर एक: रामनवमी को लेकर आयोजित बैठक में शामिल विधायक भानु प्रताप शाही व अन्य लोग

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर शहर के बस स्टैंड स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सोमवार शाम श्रीराम सेना कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रामनवमी पूजा को लेकर चर्चा किया गया। उसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा। अबकी बार के पूजा को यादगार बनाने के लिए उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। बैठक में रामनवमी पर श्रीबंशीधर नगर को भगवा ध्वज से सजाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विगत वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। बैठक में इस दौरान श्रीराम सेना कमिटी का भी चयन किया गया।
उसमें सर्वसम्मति से रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू को लगातार सातवीं बार अध्यक्ष बनाया गया। सचिव ऋतुराज जायसवाल व उपाध्यक्ष नित्यानंद कुमार को व कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता को बनाया गया। वहीं मुख्य संरक्षक के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा को बनाया गया। संरक्षक अशोक, मानवेंद्र प्रताप देव, धीरेंद्र चौबे, मुक्तेश्वर पांडेय, कामेश्वर प्रसाद अशोक जायसवाल, राकेश जायसवाल, शंभु नाथ सौदागर, पूर्व मुखिया अजय प्रसाद, गोपाल प्रसाद, पप्पू अनमोल, ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य शामिल किए गए। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई। बैठक में विधायक अनंत ने कहा कि श्री बंशीधर नगर क्षेत्र में प्रतिवर्ष रामनवमी पर्व पर भव्य रूप आयोजन होता है। इस वर्ष भी रामनवमी पर्व पर विशेष आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि जनमानस में उत्साह का वातावरण है। विधायक ने आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने का आग्रह किया। उधर श्री राम सेना के सातवीं बार अध्यक्ष बने रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू ने कहा कि लंबे इंतजार और संघर्षों के बाद भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं में श्रद्धा साफ देखी जा सकती है। इस वर्ष रामनवमी पर्व पर श्री बंशीधर नगर को राममय कर दिया जाएगा। रामनवमी को लेकर गोसाईबाग स्थित लाला बागी हनुमान मंदिर से लेकर भवनाथपुर मोड़ हनुमान चौक तक भगवा ध्वज, लाइट, झालर बत्ती लगाकर सजाया जाएगा। पूरे शहर को भगवा ध्वज से पाट दिया जाएगा। यह आकर्षण का केंद्र होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


