मोटरसाइकिल से गिरकर घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

गढ़वा के मुरमा खुर्द गांव की अंजली कुमारी मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। उसे पूजा करने के बाद घर लौटते समय तीसीबार गांव के पास दुर्घटना का सामना करना पड़ा। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

मोटरसाइकिल से गिरकर घायल

गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा खुर्द गांव निवासी उपेंद्र चौहान की पुत्री अंजली कुमारी मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अंजली को पूजा पाठ करने के लिए लेदुका गांव स्थित मंदिर ले गए थे। वहां पूजा पाठ करने के बाद उसे वापस लेकर अपने घर की ओर आ रहे थे। उसी क्रम में तीसीबार गांव के पास चलती मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।