जायंट्स का हृदय जांच शिविर 19 को

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा में जायंट्स ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए पनशाला खोलने का निर्णय लिया गया। हर महीने तीसरे रविवार को ह्रदय जांच शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। यह शिविर इस बार डीएवी मॉडल स्कूल में होगा। पनशाला का उद्घाटन हिंदुस्तान सैनिटरी के पास किया जाएगा।

जायंट्स का हृदय जांच शिविर 19 को

गढ़वा। जायंट्स ग्रुप आफ गढ़वा की बैठक स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में ग्रुप के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक जगहों पर राहगीरों के लिए पनशाला खोलने का निर्णय लिया गया। वहीं नियमित ह्रदय जांच शिविर जो हर माह के तीसरे रविवार 19 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय हुआ। अबकी बार यह शिविर स्थानीय डीएवी मॉडल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। साथ ही सोनपुरवा मेन रोड में हिंदुस्तान सैनिटरी के पास, टंडवा संदीप गुप्ता के प्रतिष्ठान के सामने पनशाला का उद्घाटन किया जाएगा ताकि इस गर्मी में राहगीरों को पीने की पानी की दिक्कत न हो।

बैठक में स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय कुमार केसरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, ध्रुव केशरी, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, वित्त निदेशक अजय केशरी, एमपी केसरी, कुमार चंद्रभूषण सिन्हा, डॉ वीरेंद्र प्रसाद, मनोज केसरी हिंदुस्तान सैनिटरी, संतोष मेहता, संदीप कुमार उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।