Garhwa News: अपराध नियंत्रण को लेकर जिलेभर में एंटी क्राइम चेकिंग
हिन्दुस्तान, गढ़वा
Garhwa News: गढ़वा पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर सघन जांच की जा रही है, जिससे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Garhwa News: गढ़वा। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गढ़वा पुलिस ने जिलेभर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौक-चौराहों के साथ ही संवेदनशील और संभावित मार्गों पर सघन जांच व निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले वाहनों और लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और किसी भी आपराधिक घटना की आशंका को समय रहते रोकना है।

