Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsGadhwa Players Shine at Jharkhand State School Competition Winning 19 Medals
राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते कुल 19 मेडल

राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते कुल 19 मेडल

संक्षेप:

फोटो संख्या तीन: राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय

Nov 03, 2025 05:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में गढ़वा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते है हुए पांच मेडल जीते। उनमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और तीन कांस्य मेडल शामिल हैं। वहीं खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 19 मेडल प्राप्त किए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूली खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने बधाई दी। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वालों में अंडर 14 वर्ग के डिस्कस थ्रो में मध्य विद्यालय अचला के इजमामुल हक ने गोल्ड, उत्क्रमित हाई स्कूल कल्याणपुर के विवेक कुमार ठाकुर ने अंडर 14 के 80 मीटर हर्डल में सिल्वर, 1500 मीटर दौड़ में हाई स्कूल भंडरिया के शेषनाग सिंह ने कांस्य मेडल और कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया के स्वाति लकड़ा ने अंडर 17 वर्ग के 400 मीटर हर्डल में कांस्य मेडल प्राप्त किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके अलावा उत्क्रमित हाई स्कूल रोदो भंडरिया की राधा कुमारी ने अंडर 17 आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो में कांस्य मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में भी अंडर 14 आयु वर्ग के बालक /बालिका खिलाडियों ने अपने स्किल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही साथ अंडर 17 आयु वर्ग में भी जिला के कबड्डी खिलाड़ी पूरे राज्य में उपविजेता रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में भी जिला के बालक /बालिका पहलवानों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कुल 19 मेडल विभिन्न आयु वर्ग में प्राप्त कर जिला का मान बढ़ाया। सभी खेल के विजेता खिलाड़ियों के अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर स्किल का प्रदर्शन कर अपने-अपने इवेंट्स में सराहनीय प्रदर्शन रहा l खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, एडीपीओ सह एपीओ खेल प्रभारी कुलदीपक अग्रवाल, एपीओ शैलेंद्र कुमार, सहायक रविंद्र चौबे, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, महासचिव आलोक मिश्र, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, जगरनाथ राम, जिला खेल कोषांग से सुशील कुमार तिवारी, आलोक कुमार श्रीवास्तव, अनुराग गिरी, रजनीश कुमा, साधना त्रिपाठी, किशोर कुणाल, राजेश चंद्रवंशी, शिव कुमार, अनुज शुक्ला राकेश वर्मा सहित अन्य ने बधाई दी है।